फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी में बच्चे जन्म पर तीन हजार रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल में नवजात बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र देने के नाम पर 3,000 रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड की भूमिका को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में एक वीडियो भी वायरल हुआ है लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी करीना पत्नी अक्षय ने सीएचसी मेंहदावल में कार्यरत स्टाफ नर्स पर आरोप लगाया कि नवजात के जन्म प्रमाणपत्र को लेकर उससे तीन हजार रुपये की मांग की गई। इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होने पर उन्होंने हस्तक्षेप किया।
आरोप है कि इस दौरान अस्पताल में ड्यूटी कर रहा सुरक्षा गार्ड मामले को शांत कराने और कथित रूप से मैनेज करने की कोशिश करने लगा। इसे लेकर स्थानीय लोगों और गार्ड के बीच बहस होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। उस स्टाफ नर्स की अक्सर शिकायत मिलती है, पर कोई प्रमाण नहीं था, अब प्रमाण मिला है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें