फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप

Thu, 07 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महराजगंज जनपद के गांव की महिला जो वर्तमान में अपनी मां के साथ रह रही हैं। उसने महुली थाना क्षेत्र के सड़हरा गांव निवासी दो युवकों नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत करने गाली व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के गांव निवासी एक महिला जो वर्तमान में महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ छह साल से रह रही है। महिला ने महुली थाने में दिए गए तहरीर में लिखा है कि चार अगस्त की शाम 7:30 वह अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। तभी बाइक से दो लोग आए और बाइक रोक कर उनकी बेटी से सड़हरा गांव निवासी रोहित कुमार व लवकुश अश्लील हरकत करने लगे। महिला का कहना है कि बेटी को बचाने के लिए वह भी चिल्लाते हुए दौड़कर पहुंची तभी रोहित कुमार बंदूक निकाल कर उन्हें और उनकी बेटी को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें