फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक नाले पर अतिक्रमण करने का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने डीएम से कार्रवाई करने की किया मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा विकास खंड के रमवापुर सरकारी में सार्वजनिक नाले पर एक व्यक्ति पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने डीएम से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दिए गए पत्र में ग्राम प्रधान ने लिखा है कि रमवापुर सरकारी गांव के बाहर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लेकिन उसी के पास एक व्यक्ति ने जमीन खुद को होने की बात कहते हुए नाली निर्माण को रोक दिया गया है। इससे पूरे गांव का पानी अवरुद्ध हो जा रहा है। इससे पानी के निकासी की समस्या हो रही है। बरसात के मौसम में पानी की निकासी बंद हो जाएगी। इस मामले में अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील स्तर पर मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें