फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवादित भूमि में गंदा पानी बहाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड संख्या-एक सेहुआनाथ निवासी रामनाथ ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक भूमि पर वर्ष 2021 से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उनकी भूमि पर गड्ढा खोदवा दिया था। इस कार्रवाई के विरुद्ध उन्होंने उप जिलाधिकारी मेंहदावल के समक्ष वाद दायर किया जो विचाराधीन है। साथ ही इसी प्रकरण से संबंधित एक वाद सिविल न्यायालय में भी लंबित है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षी बिना किसी आदेश के उक्त गड्ढे में गंदा पानी बहा रहे हैं। यह स्थान उनके घर के सामने स्थित है, जिससे आसपास गंदगी फैलने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि गड्ढे में पानी भरने से बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की निकासी के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने के बावजूद विवादित स्थल का ही उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए न्यायालय में लंबित वादों के अंतिम निस्तारण तक यथास्थिति बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें