फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर जानलेवा हमला, रॉड व लाठी से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के धौरापार गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक और उसके दो साथियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रॉड, चेन, लाठी-डंडे और पंच से हमला कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में एक युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धौरापार गांव निवासी शांति पत्नी हरदेव ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनका पुत्र किशन निषाद अपने दो मित्र शिव निषाद और मातादीन के साथ आठ जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे जमोहरा गांव जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश में अनिल निषाद निवासी जमोहरा, राहुल, आकाश, सत्य निषाद निवासी धौरापार तथा अन्य अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों ने चेन, लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और पंच से हमला कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान किशन की बाइक भी तोड़ दी गई।
स्थानीय लोग घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए, जहां से किशन निषाद की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी उसे गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर में गंभीर चोटें बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें