फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभी पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का समान अवसर मिले

विज्ञापन
बेसिक ​शिक्षा में पदोन्नति को लेकर कलक्ट्रेट पर अपर एसडीएम को ज्ञापन देते ​शिक्षक-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की प्रस्तावित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। शिक्षकों ने मांग की है कि प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति शुरू करने से पहले उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
साथ ही 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों सहित वरिष्ठता सूची में शामिल सभी पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का समान अवसर दिया जाए। इस संबंध में शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक रत्नेश कुमार ने बताया कि विभागीय सूचना के अनुसार जिले में पदोन्नति के लिए 1090 रिक्तियां हैं। ऐसे में सभी पात्र शिक्षकों को वरिष्ठता और निर्धारित नियमों के आधार पर पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्य जिलों में विभागीय टीईटी में शामिल होकर उत्तीर्ण होने वाले शिक्षकों को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किया गया है, जबकि संतकबीरनगर में उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
पहले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति पूरी कराई जाए और इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति की कार्रवाई की जाए। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को भी वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से बेसिक शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर पारदर्शी और नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया सुनिश्चित कराने की मांग की गई। इस दौरान पंकज सिंह, वीरेंद्र कुमार, मानसिंह, विकास कुमार, आनंद, संतोष कुमार, हरकेश कुमार, यादव, दिलीप यादव, अरुण कुमार मौर्य, अविरल श्रीवास्तव, देवेश कुमार राय, राम सजीवन यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, सर्वेश मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें