फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार चला अभियान, नहीं हटा कब्जा

विज्ञापन
कई बार चला अभियान, नहीं हटा कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बीते वर्ष कई बार अभियान चला। पिछले सप्ताह ही नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की थी, लेकिन अभियान खत्म होते ही पुन: सड़कें अतिक्रमण की चपेट में आ गईं। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते पटरी गायब हो चुकी है। सुबह चौड़ी दिखने वाली सड़क शाम तक संकरी नजर आती है।        
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में कोई ऐसी सड़क नहीं बची है जहां पर अतिक्रमण न हो। गोलाबाजार में सड़क की पटरियां अतिक्रमण के कारण गायब हो गई हैं। पुरानी सब्जी मंडी में सड़क तक दुकानें सज रही है। यही स्थिति मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल चौक, मेंहदावल बाईपास, बैंक चौराहा आदि स्थानों की भी है। त्रिपाठी मार्केट व बैंक चौराहा पर अक्सर जाम लगा रहता है। वैसे नगर पालिका परिषद समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाती रहती है। इसी सप्ताह ही मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन अब सड़कें फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर में आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। वजह यह है कि वाहन खड़ा करने की समस्या है। पालिका क्षेत्र के निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान सही चलना चाहिए, ताकि पुन: अतिक्रमण न हो सके। शहर के ही निवासी राकेश कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन सुविधाओं की बात करती है, लेकिन अतिक्रमण के कारण काफी दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें