फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद का वजह बन रही शराब और मोबाइल

Tue, 24 Sep 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र में कई महिलाओं के लिए अभिशाप बनी शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। परिवार परामर्श केंद्र हो या थाना पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले अक्सर आने लगे हैं। कही शराबी पति से तंग महिला जान देने की कोशिश कर रही हैं तो कहीं उनसे छुटकारा पाने के लिए संबंध विच्छेद करने की कोशिश में लगी हुई हैं। रविवार को बारीडीहा गांव निवासी एक महिला गांव के बगल तालाब में शराबी पति से तंग होकर जान देने की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने प्रयास करके बचा लिया।
महिला का आरोप है कि उसकी शादी हुए दस वर्ष हो गए और उसके दो बच्चें भी हैं। पति दिन भर मजदूरी करते हैं तब शाम को चूल्हा जलता है। इधर तीन वर्ष से पति को शराब पीने की लत इस कदर पड़ी कि पूरा दिन काम करने के बाद शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचते हैं। जब उनसे साग सब्जी की मांग करती हूं तो मारने पीटने लगते हैं। महिला पति की प्रताड़ना से रविवार को इस कदर परेशान हुई कि तालाब में कूद कर जान देने की कोशिश की। गांव के लोग उसे पानी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाए। गांव वालों का कहना है कि शराब का आदी पति शराब न पीने की कसम खाई। महिला शराब न पीने के शर्त पर पति के साथ घर पर है।
विज्ञापन



नशे में अप्राकृतिक दुष्कर्म का लगाया था आरोप
वर्ष 2023 में एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला पति के प्रताड़ना से तंग आकर रोते बिलखते थाने पर पहुंची। उसके मायके के लोग भी साथ आए और पति पर कार्रवाई की मांग करने लगे। महिला का आरोप था कि पति रोजाना शराब पीकर घर आते हैं। शराब पीने से मना करने पर मारते-पीटते हैं। हद तो तब कर देते हैं जब शराब के नशे में धुत्त होकर वह अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास करते हैं। अब उनके साथ जीवन बिताना मुश्किल हो गया है। थोड़ी देर में महिला के ससुराली पहुंचे और दोनों पक्ष आपस में बातचीत करके समस्या का समाधान करने की बात कह कर थाने से लौट गए।

शराबी पति पर की कड़ाई तो प्रेमिका को लेकर हुआ फरार
एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके पति दो वर्ष पहले जब शराब पीना शुरू किए तो उनका कदम गलत रास्ते पर बढ़ता चला गया। गांव की ही एक युवती से उनकी नजदीकी बढ़ी तो कुछ दिनों तक गांव में ही उससे छिप-छिपा कर मिलते रहे। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो वह पति पर कड़ाई शुरू की, तो वह उस युवती को साथ लेकर छह महीना पहले घर से फरार हो गए। तभी से पति और युवती का पता नहीं चल रहा है। महिला परेशान होकर उनके तलाश में जुटी हुई है।

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को छोड़ा मायके
तीन माह पहले एक गांव निवासी शख्स ने शराब पीने के बाद शाम के समय पत्नी की पिटाई शुरू किया। पत्नी के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के तमाम लोग वहां पहुंचे और पत्नी को मार रहे व्यक्ति की पिटाई किए। सुबह उस व्यक्ति ने पत्नी को उसके मायके पहुंचा दिया। अभी भी पति-पत्नी के बीच तनाव बना हुआ है। लेकिन महिला चाह कर भी पति के खिलाफ कोई कानूनी कारवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


कुछ मामलों में दोनों पक्ष की गलतियां होती है, कुछ-कुछ मामलों में शराब व अत्याधुनिक मोबाइल का भी अहम योगदान है। परिवार के लोग की भी जिम्मेदारी होती है कि ऐसे मामले देखने पर परिवार के सदस्य को सही रास्ते पर लाने का काम करें। तभी इस तरह के मामलों में कमी आएगी।
सरोज शर्मा, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें