फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता पर जानलेवा हमला करने वाले बेटे का कुआनो में मिला शव

Tue, 24 Sep 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटे पर सोमवार की सुबह पिता के ऊपर कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोप
विज्ञापन


- ग्राम सिक्टहा निवासी है मृतक संतोष, घायल पिता ट्रामा सेंटर लखनऊ है रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के रीठीजोत के सिवान में सोमवार को कुआनो नदी के किनारे एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान ग्राम सिक्टहा निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई। संतोष सुबह पिता पर प्राणघातक हमला करके फरार हो गया। घायल पिता को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो युवक पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था।

ग्रामीणों के अनुसार महुली क्षेत्र के ग्राम सिक्टहा निवासी संतोष सिंह पुत्र हनुमंत सिंह का सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर घर पर विवाद हो गया था। आरोप है कि संतोष सिंह ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। पिता पर हमले के बाद संतोष सिंह घर से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायल अवस्था में पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इधर पिता पर हमले के आरोपी संतोष सिंह का शव संदिग्ध हालात में महुली क्षेत्र के रीठीजोत स्थित श्मशान घाट के पास कुआनो नदी के किनारे मिला। दोपहर को चरवाहे नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे, तभी नदी किनारे शमशान घाट के पास संदिग्ध हालात में शव मिला। पुलिस के अनुसार युवक का कपड़ा और चप्पल उसके शव के पास पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान सिक्टहा गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र हनुमंत सिंह के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। पुलिस को अभी दोनों घटनाओं से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें