अख्तर खान को एएमआईएम के नगर अध्यक्ष का मनोनय पत्र सौपते जिलाध्यक्ष-स्रोत पार्टी
मगहर। कस्बा निवासी अख्तर खान को आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया है।
जिलाध्यक्ष इरशाद आलम ने उनके मनोनयन का पत्र जारी करते हुए कहा है कि पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण, संघर्ष को देखते हुए अख़्तर खान को नगर अध्यक्ष मगहर और परवाज़ अंसारी व सबरे आलम को नगर महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन नव नियुक्त पदाधिकारी करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में प्राप्त उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर शक्ति प्रदान करेंगे।
इनके मनोनयन पर प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव, पूर्वांचल महासचिव शफीक अहमद, प्रेम प्रकाश गौतम, इरशाद अहमद, अच्छू, ई. अमीर कादरी, अब्दुल नसीम , गुलाम नबी, रमेश चंद गौतम, मोहम्मद जमील, नसीर अहमद, हाफिज अब्दुल्ला,अब्दुल खालिक, सुनील कुमार राव, मजहर अली, बाबूलाल आदि लोगों ने बधाई दी है।