फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को दें सूचना

Sun, 18 Jan 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को पुलिस टीम ने अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पुलिस ने सदस्यों से अपील की कि यदि किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील किया गया। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें