फर्जी अभिलेख के सहारे बना था अजीजुल का पासपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एटीएस की गिरफ्त में आए रोहिग्यां अजीजुल हक ने फर्जी अभिलेख के सहारे पासपोर्ट बनवाए थे। इसमें अजीजुल की मदद करने के आरोपी खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात तकनीकी सहायक अब्दुल मन्नान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ हो रही है। सूत्रों के अनुसार अजीजुल के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी जिले के किसी मदरसे से बनवाए गए थे।
एटीएस ने पांच जनवरी को खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात मोतीनगर के रहने वाले तकनीकी सहायक अब्दुल मन्नान को पूछताछ के लिए ले उठाया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में पता चला था कि फर्जी दस्तावेज के सहारे रोहिग्या अजीजुल हक ने दो भारतीय पोसपोर्ट बनवाए थे। वह मुंबई से बखिरा क्षेत्र के नौरो गांव निवासी बदरे आलम के बेटे के साथ यहां आया था। सूत्र बताते है कि अजीजुल हक का पासपोर्ट बनवाने के लिए एक मदसरे से फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाया गया था। तकीनीकी सहायक के छोटे भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि एटीएस की ओर से उसके बड़े भाई अब्दुल मन्नान को भी आरोपी बनाया गया है। उन पर फर्जी अभिलेख के सहारे अजीजुल हक का पासपोर्ट बनवाए में मदद करने का आरोप है।