फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल

विज्ञापन
शहर के एक होटल में पत्रकारो से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संतकबीरनगर में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सोमवार को कार्यकर्ताओं ने डीघा बाईपास पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेेंकना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ कोई आंदोलन करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है और जेल में डाल दिया जाता है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पर केस दर्ज करा दिया जाता है। इस सरकार में अपराध बढ़ गया है। दुष्कर्म, डकैती, हत्या आम बात हो गई है। सड़कों पर सरेआम हत्याएं हो रही है। जिसे योगी सरकार रोकने में विफल है। प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के होटल में बस्ती और गोरखपुर मंडल के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ गोपनीय बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, भुवनेश्वर भारती, सुनील पांडेय, अजय सिंह, शांति देवी, राजीव गोंड, दुर्गेश पाठक, नीरज राय समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें