फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जावेद पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जावेद पार्टी से निष्कासित
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का साथ देना पड़ा भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी लाइन से अलग हटकर कार्य करने का खामियाजा वार्ड संख्या 30 के जिला पंचायत सदस्य जावेद आलम को उठाना पड़ा है। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने रविवार को जारी पत्र में कहा है कि जावेद आलम आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के समर्थन से वार्ड संख्या 30 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा पार्टी लाइन से हटकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा का साथ देने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन निष्कासित कर दिया गया। पार्टी की प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन आवश्यक है, जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें