पौली ब्लाक परिसर में किसान गोष्ठी में उपस्थित लोग-संवाद
- फोटो : katra news
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के परिसर में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारियां दी गई।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य और फसल प्रजातियों के बारे में बताया गया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. देवेश ने तकनीकी जानकारी के साथ ही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। गन्ना, धान, मक्का, दलहनी-तिलहनी फसलों की प्रजातियों के बारे में बताया। साथ ही मिश्रित खेती और जैविक उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी।
इस मौके पर एडीओ एजी दयाराम यादव, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पिन्टू यादव, कपिल देव कन्नौजिया, भुवनेश मणि त्रिपाठी, विजय वर्मा, अनिल चौधरी, रामभवन. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।