फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों की पिटाई से नाराज सफाईकर्मियो ने थाने पर किया प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महुली थाने पर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम कर्री में सफाई कार्य में लगे तीन साथियों को मारने-पीटने से नाराज सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को महुली थाने पर प्रदर्शन किया। वे केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रभारी एसओ एसबी सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर सफाई कर्मी शांत हुए।

ग्राम कर्री में तैनात सफाई कर्मी अजय कुमार, राघवराम और संतोष कुमार दास का कहना है कि शुक्रवार को वे तीनों गांव में सफाई कार्य कर रहे थे। कार्य पूरा होने के बाद तीनों फावड़ा, झाडू आदि सामान रखने प्रधान के घर गए। उसी समय कुछ लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में जानमाल की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं। साथियों की पिटाई की सूचना मिलते ही खलीलाबाद और नाथनगर ब्लॉक के सफाई कर्मी महुली थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

मौके पर पहुंचे प्रभारी एसओ एसबी सिंह ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब सफाई कर्मी शांत हुए। इस दौरान नाथनगर सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष उदयराज यादव, परमहंस, मानसिंह यादव, दिलीप कुमार गौड़, महेंद्र चौधरी, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

समस्याओं को लेकर सांसद को दिया मांगपत्र
मगहर। नगरपंचायत मगहर के मोहल्ला इस्लामनगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को चेयरमैन व सभासदों ने सांसद शरद त्रिपाठी को मांग पत्र दिया।
गौरतलब हो कि नगर में कुल 13 वार्ड हैं, जिनमें वार्ड चार गांधी आश्रम का कुछ हिस्सा रेलवे लाइन के दक्षिण में स्थित है जो मूल सुविधाओं से वंचित है।

इसको लेकर चेयरमैन संगीता वर्मा और सभासदों ने सांसद मांग पत्र देकर कहा कि नगर से मुहल्ला इस्लामनगर को जाने के लिये रेलवे की एक पुलिया से अस्थायी रास्ता बना हुआ है। नगर से मुहल्ले में पेयजल सप्लाई,विद्युत व्यवस्था,जल निकासी के लिये नाला की व्यवस्था के साथ रेलवे की पुलिया से नाले और सड़क निर्माण कराने के लिये अनुमति प्रदान कराई जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिलोकी वर्मा,गुड्डू वर्मा,सभासद भोलू पासवान,मेंहदी हसन,महेंद्र निषाद,राहुल कन्नौजिया,संतोष कुमार,सिब्तेन मुस्तफा,अहमद आलम,अत्रेश श्रीवास्तव,मिक्की श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें