इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने पर रस्टिकेट कर दिया गया। इसी के साथ ही डीएम के निर्देश पर पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के केंद्रों को बदल दिया गया। डीआईओएस ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि पंडित राम कृपाल इंटर कॉलेज महेश्वरपुर पौली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में छात्र नकल सामग्री रखकर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की जांच में वह पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रस्टिकेट कर दिया है।
इसी के साथ ही विमला देवी शैला देवी बालिका इंटर कॉलेज, रामकिशोर साहू इंटर कॉलेज कड़सरा, रामशंकर सच्चिदानंद पाल इंटर कॉलेज सिकरी, एपीएन इंटर कॉलेज गोमतीनगर डुमरी, साधू शरण चौरसिया इंटर कॉलेज लहरी सुअरहा में तैैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटो को बदल दिया गया है। बताया कि शाम की पाली में राम कुमार फिरोस एकेडमी नाथनगर, गोरयाघाट, सुकरौली, सेमरौना समेत अन्य केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो रही थी।