फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के शोषण के खिलाफ भाकियू ने भ्ारी हुंकार

Wed, 04 Apr 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ध्ारना देते भ्ााकियू के लाोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर धनघटा तहसील परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। कहा कि अब भाकियू किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


अधिकारी व कर्मचारी सुधर जाए वरना भाकियू के लोग भ्रष्टाचारियों को सुधारने का काम करेंगे। सुबह दस बजे से शुरू हुआ धरना दोपहर तीन बजे तब समाप्त हुआ, जब नायब तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंच कर भाकियू कार्य कर्ताओं से ज्ञापन लिए।

 भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र ने कहा कि थाना से लगायत तहसील , ब्लॉक सभी जगहों पर अधिकारी कर्मचारी किसानों का शोषण करने पर तुले हुए है। तहसील में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए जहां किसानों का शोषण किया जा रहा है, वहीं थाना व ब्लॉक पर बगैर रिश्वत के कोई काम होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


यहां तक गांव के प्रधान भी किसानों का सुनने वाले नही है। सेक्रेटरी व लेखपाल के मिली भगत से धन उगाही कर रहे हैं। आगे कहा कि अगर किसानों का शोषण नही रुका तो भाकियू अब भ्रष्ट लोगों को सुधारने का काम करेगा।

इस अवसर पर रामदरश यादव, रामचेत चौरसिया, रामकेवल बर्मा, रमई प्रसाद, हृदयराम यादव, भोला गुप्ता, दयाशंकर उपाध्याय, पंचराम, रामबृक्ष यादव, मगरु यादव, विजय कुमार बर्मा आदि लोग मौजूद रहे। धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें