फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म की वारदात के बाद स्टेशन रोड पर बढ़ी चाैकसी

Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुष्कर्म की घटना के बाद  रेलवे स्टेशन की तरफ पुलिस फोर्स अभी भी है तैनात-स्रोत पुलिस - फोटो : जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्री। संवाद।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी बदरे आलम को मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। घटना के बाद से ही रेलवे स्टेशन मार्ग पर पुलिस अभी भी चौकसी बरत रही है। वहीं पीड़िता मेडिकल काॅलेज में उपचार के बाद हालत सही होने पर अपने घर आ चुकी है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस के समक्ष नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आया। पुलिस ने मामले केस दर्जकर पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने अगले दिन आरोपी को रौरापार के पास से गिरफ्तार किया। शौच के बहाने आरोपी बदरे आलम उस्का खुर्द पुलिया के पास भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोलीमारकर उसे पकड़ा और कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया।
वहीं दुष्कर्म पीड़िता भी पिछले सप्ताह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद तबीयत सही होने के बाद घर आ चुकी है। घटना के बाद से ही पीड़िता के घर पर जिले के तीनों विधायक पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर उच्चाधिकारियों से बात करके कड़ी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। कोतवाली पुलिस अभी भी रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित आरोपी के आवास के आसपास मुस्तैद है। दिन व रात के समय भी पुलिस निगरानी कर रही है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि एहतियातन फोर्स को तैनात किया गया है। पीड़िता के घर भी पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें