फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे पर भाकियू का धरना स्थगित 

Thu, 15 Sep 2016 12:10 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अधिशाषी अभियंता विद्युत  वितरण खंड पर चल रहा धरना बुधवार को छठें दिन भी जारी रहा। हालांकि देरशाम को एसडीएम सदर और एक्सईएन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


पंडित जर्नादन मिश्र ने कहा कि विकास खंड बघौली  के ग्राम सभा पड़ोखर में विद्युत सप्लाई तीन महीने से बाधित है। कई बार  अधिकारियों को इस बारे में शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं  हुई। ऐसे में धरना का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही  किसानों की तमाम समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में कम  बारिश होने के कारण धान की फसल सूख रही है, ऐसे में नलकूपों पर ही निर्भर  रहना पड़ रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति  बढ़ाई जाए। 

धरना के दौरान एसडीएम सदर इंद्रभान तिवारी व अधिशाषी अभियंता रामपाल ने आंदोलनकारियों से वार्ता की  और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पड़ोखर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करें। अधिकारियों ने कहा कि जितने दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही उस दौरान का विद्युत बिल नहीं लिया जाएगा। इसके  बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। धरना में  रमाशंकर यादव, हृदयराम यादव, दयाराम विश्वकर्मा,  सुरेश चौधरी, राम सागर चौधरी, राम मूरत, हरिहर यादव, रमेश सिंह, मुन्ना  गोस्वामी, टनमन, शेषराम, राम नसीब, राम उजागिर, इंद्रावती, इसरावती,  कौशिल्या, सुनीता आदि      उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें