फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
sant kabir nagar  hindi news
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के घर में घुस कर गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकला। जाते वक्त महिला की मोबाइल भी आरोपी उठा ले गया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसके पति दिल्ली रोजगार के सिलसिले में गए है। घर पर वह अपने सास और दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। 12 सितंबर की रात वह अपने घर के अंदर सोई थी। जबकि उसकी सास बाहर सोई थी। रात में ही गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जब तक उसकी सास पहुंची ,तब तक आरोपी भाग गया। आरोप था कि आरोपी जाते समय उसकी मोबाइल भी उठा ले गया। 

13 सितंबर को जब उलाहना देने और अपने मोबाइल की मांग की तो आरोपी अपने घरवालों के साथ उसके घर पर चढ़ गया। आरोप है कि गाली गलौज देेते हुए जानमाल की धमकी की। रक्षाबंधन पर्व के पहले भी ऐसी हरकत की थी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें