बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को भगाने के आरोप में जेल गया युवक जब वापस आया तो फिर उसी युवती को भगा ले गया। इस मामले में पीड़िता ने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को दी शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी लड़की को गांव का ही रामसुभग जनवरी माह में भगा ले गया था। जिसकी शिकायत की गई थी उक्त मामले में आरोपी को जेल भी गया था। छूटकर आने के बाद वह फिर उनकी लड़की को भगा ले गया।
इस मामले की तहरीर देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद