फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के बाद खलीलाबाद शहर के टाॅवर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
टावर पर खड़ा आरोपी प्रभुनाथफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपनी मांगों को लेकर सोमवार रात मेंहदावल में मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर में भी पुलिस-प्रशासन के सामने मुश्किल खड़ी कर दी। बेलहर कला थाना क्षेत्र के परसिया निवासी प्रभुनाथ मंगलवार को एक बार फिर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। युवक को टाॅवर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे तक चली मान-मनौव्वल के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे एक सप्ताह के लिए जेल भेज दिया।
प्रभुनाथ के लगातार दूसरे दिन टॉवर पर चढ़ने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोमवार रात मेंहदावल कस्बे में भी वह मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया था। वहां काफी देर तक पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। मंगलवार को खलीलाबाद में दोबारा इसी तरह की घटना सामने आने के बाद अधिकारियों के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौती बन गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रभुनाथ का कुछ समय पहले एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। युवक के मुताबिक, दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। इसके बाद युवती उसके साथ मुंबई चली गई। बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और दोनों को घर बुलाया गया। परिवारों के बीच सुलह-समझौता होने के बाद युवती अपने घर चली गई, जबकि प्रभुनाथ रोजी-रोटी के लिए दोबारा मुंबई चला गया।
प्रभुनाथ का आरोप है कि उसके मुंबई जाने के बाद पुराने विवाद को लेकर युवती पक्ष के लोग उसके परिवार को परेशान करने लगे। करीब दो साल बाद जब वह घर लौटा तो उसके साथ भी मारपीट और धमकी दी जाने लगी।
प्रभुनाथ के मुताबिक, परिवार से जुड़े विवाद को लेकर वह बेलहर कला थाने की पुलिस के पास भी पहुंचा। उसका आरोप है कि वहां उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और उसे तथा उसके परिवार को परेशान किया गया। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इन घटनाओं से तनाव में आने के बाद उसने अपनी मांगें मनवाने के लिए टाॅवर पर चढ़ने का रास्ता अपनाया।
सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि युवक को नीचे उतारा गया है। उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई।
-
विपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग
टाॅवर पर चढ़े युवक की मुख्य मांग विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की थी। वह अपने और परिवार के साथ मारपीट व धमकी के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत को सुना जाएगा और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें