धनघटा तहसील के अधिवक्ता गुरुवार को भी आंदोलित रहे।
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ता गुरुवार को भी आंदोलित रहे। तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार को यहां से हटा नहीं दिया जाता है, तब तक वह न्यायायिक कार्य से विरत रहेंगे।
तहसील बार एसोसिशन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में आंदोलित अधिवक्ता तहसीलदार कार्यालय के सामने पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बार के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार मनमानी पर आमादा है। अधिवक्ता अगर कोई काम लेकर इन अधिकारियों के पास जाता है तो उनकी नहीं सुनी नहीं जाती है।
इनके मनमानी के चलते अधिवक्ता काफी दिनों से परेशान हैं। जब तक इन दोनों अधिकारियों का तबादला यहां से नहीं हो जाता है तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार अधिवक्ता जारी रखेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता हनुमान चौधरी, राधेश्याम मौर्य, प्रेमनरायन मिश्र, केशव पाठक, दिलीप राय, दिलीप तिवारी, लालशरण सिंह, विजय श्रीवास्तव, योगश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।