फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मेंहदावल तहसील के अ​धिवक्ता ।
विज्ञापन
मेंहदावल। जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मेंहदावल तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर में घूमकर चारों तरफ नारेबाजी की और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के इस प्रदर्शन के दौरान मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रसाद पाठक ने कहा कि जिस तरह से यह हमला किया गया है, वह आतंकियों की कायराना करतूत है। आतंकी इस देश के लिए खतरा हैं, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। महामंत्री जनार्दन पांडेय ने कहा कि आतंकी यह चाहते हैं कि देश में शांति न बनी रहे। वह देश में अशांति की वकालत कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कड़े कदम उठाए हैं, वह बहुत ही बेहतर है।
इस दौरान मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन के हरिगोविंद राय, रामकुमार यादव, मिठाईलाल यादव, सुभाष चंद्र मिश्रा, दिलीप कुमारभट्ट, अजय त्रिपाठी, रामबेलास गुप्ता, अकबर अली, रामशब्द यादव, महेंद्र मणि, मोनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें