संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मैनपाॅवर टेंडर की डालने वाले ठेकदारों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से 200 फर्मों को निविदा प्रक्रिया के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। केवल तीन फर्में ही योग्य पाई गईं। धर्मसिंहवा नगर पंचायत में मैन पावर सप्लाई के लिए एक माह पूर्व निविदा निकाली गई थी। जैम पोर्टल पर निकाली गई इस निविदा में कुल 203 मैन पावर सप्लाई फर्मों ने भाग लिया था। तकरीबन 25 दिनों तक टेंडर की प्रक्रिया को रोककर रखा गया। बृहस्पतिवार को अचानक 200 फर्मों को मैन पावर सप्लाई के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। शिवी केआर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर केसरी राय ने इस बात की शिकायत की है। उनका कहना है कि किसी फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। संवाद