फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कनेक्शन के लिए अधिवक्ताओं ने सीडीओ को 45 मिनट बनाए रखा बंधक

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सीडीओ संत कुमार का घेराव करते अ​धिवक्ता।  संवाद
विज्ञापन
जारी धनराशि जल्द ही बिजली निगम को भेजने के आश्वासन पर माने अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
धनराशि जारी होने के एक माह बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीडीओ को 45 मिनट तक डीएम कार्यालय में बंधक बनाए रखा। सीडीओ ने जब लिपिक को तलब कर जल्द ही रकम जारी करने का आश्वासन दिया तब अधिवक्ता माने और सीडीओ को जाने दिया।
जानकारी के अनुसार, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैंबर में 15 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए 2.80 लाख रुपये विधायक निधि से दिए थे। एक माह पहले इस निधि का पत्र सीडीओ संत कुमार को भेज दिया गया था। बिजली निगम ने एस्टीमेट भी दे दिया था, पर सीडीओ ने धनराशि बिजली निगम को जारी नहीं की। इससे चैंबर को बिजली कनेक्शन जारी नहीं हो सका। इससे नाराज अधिवक्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए। उस दौरान सीडीओ सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए सीडीओ को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। सीडीओ नहीं निकले तो अधिवक्ता जबरन सभागार में घुसने की कोशिश करने लगे, यह देख सीडीओ बाहर निकल आए। उसके बाद अधिवक्ता सीडीओ को लेकर डीएम कक्ष में गए। उस समय डीएम मौजूद नहीं थे। अधिवक्ताओं ने सीडीओ को डीएम कक्ष में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल और जनपद बार अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता चैंबर के लिए धन जारी होने के बाद भी सीडीओ रकम विद्युत निगम को नहीं दे रहे है, जिससे कनेक्शन नहीं लग पा रहा है। जब तक धन जारी नहीं होगा सीडीओ को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए सीडीओ ने लिपिक को तलब कर जल्द ही रकम जारी करने का आश्वासन दिया। उसके बाद अधिवक्ता माने और करीब 45 मिनट बाद सीडीओ को जाने दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें