कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गोरखपुर का रहने वाला एक व्यक्ति ने गांव के बाहर जमीन खरीदा है और वह अन्य जमीनों पर कब्जा कर रहा है।
ग्राम प्रधान फूलमती की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पिंटू चौधरी, रामजन्म गुप्ता, विजय रंजन तिवारी ने कहा कि जमीन की आड़ में कठिनइया नदी व ग्राम सभा की बंजर जमीन पर मिट्टी पाटकर अवैध पक्का निर्माण करा रहा है, जिससे नदी संकरी हो जा रही है। आने वाले दिनों में गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की।
इस दौरान संजय यादव, संतोष चौहान, शंकर सिंह, अशोक चौधरी, रामपाल चौधरी, राधेश्याम गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।