- अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 का कर रहे विरोध
संतकबीरनगर। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में किए जा रहे संशोधन के खिलाफ तथा उक्त विधेयक को वापस लिए जाने के लिए विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए। दीवानी कचहरी के मुख्य गेट पर दो घंटा प्रदर्शन करते हुए आरटीओ ऑफिस से लेकर कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
मंगलवार को जिले के अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश वो बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मुख्य गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किए और कलक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
जनपद बार अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, सिविल बार अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन रविंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकार अभिव्यक्त की स्वतंत्रता जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विरोधी है। मौलिक स्वतंत्रता एकता अखंडता को खंडित करने वाला है। परिषद में निर्वाचित सदस्यों के अतिरिक्त कोई समाहित न किए जाएं। उनके लोकतांत्रिक स्वरूप को यथावत रखा जाए। संशोधन को तुरंत वापस किया जाए।
मांग किया कि केंद्र सरकार द्वारा रेगुलेशन बनाने की जो बात कही गई है उसे तुरंत समाप्त किया जाए। अधिवक्ता एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2025 के पूरे संशोधन को निरस्त करने की मांग करते हैं। विरोध प्रदर्शन में महामंत्री राकेश जी मिश्र, राणा रविंद्र सिंह, महीप बहादुर पाल, दुर्गेश नारायण मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, चन्द्र कला समेत अन्य मौजूद रहे।