फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी और बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि का निर्देश

Tue, 20 Mar 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। खलीलाबाद में डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती के आरोप में डीसी मनरेगा, बीडीओ खलीलाबाद और एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। अनुपस्थित पाए जाने पर एडीओ पंचायत खलीलाबाद समेत चार लोगों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। तीन तहसीलों में आए कुल 224 मामलों में सिर्फ 13 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। 
विज्ञापन


 डीएम मार्कंडेय शाही ने सीएमओ को सेमरियावां में आशा संगिनी के चयन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने की हिदायत दी। उप निदेशक कृषि कार्यालय में बिल भुगतान में देरी पर नाराजगी जाहिर की और जिला विकास अधिकारी को भुगतान कराने को कहा। इसी तरह समय से नाम दुरुस्ती नहीं करने पर लेखपाल मोहन लाल को प्रतिकूल प्रविष्टि का निर्देश दिया।

अनुपस्थित एडीओ पंचायत खलीलाबाद, डीएसओ, भूमि संरक्षण अधिकारी और एक्सईएन टयूबवेल का एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया। वैसे बाद में भूमि संरक्षण अधिकारी पहुंच गए। शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती बरतने की वजह से डीसी मनरेगा और बीडीओ खलीलाबाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को शासन गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन


शासन स्तर से रैंडम जांच में जिले की दस शिकायतों के निस्तारण में असंतोष जताते हुए वापस किया गया है। उन शिकायतों की दोबारा जांच कराने और पूर्व के जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश मिला है। इनमें कुछ बीडीओ और राजस्व कर्मी के अलावा पुलिस के एक अधिकारी शामिल हैं। इन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

डीएम ने सभी को आगाह किया कि वह शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें और शिकायतकर्ता को भी बताएं। यहां 119 मामले आए और तीन मामलो का ही मौके पर निपटारा हो पाया। धनघटा में एडीएम रणविजय सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। यहां यहां 123 मामले आए और सिर्फ आठ मामलों का निस्तारण हुआ। मेंहदावल में सीडीओ हाकिम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और यहां 82 मामले आए और दो मामले का निपटारा हो पाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें