फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरियावां एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवृष्टि

Mon, 07 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीडीओ लाल जी यादव ने सोमवार को विकास भवन में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों और ब्लॉक कोआर्डिनेटरों के साथ बैठक की। पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा में पाया कि प्रिया शाफ्ट और प्लान प्लश के रिपोर्ट की फीडिंग बेेहद कम हुई है। इसमें कम प्रगति पर सेमरियांवा एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने और चार अन्य ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को चेतावनी पत्र जारी करने का डीपीआरओ को निर्देश दिए। 
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत राज विभाग से कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। कुल 19 विंदुओं की समीक्षा में कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। इसके अलावा विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर शौचालय, रैंप, बिजली, रास्ता, हैंडपंप आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी जुटाई। आगे बताया कि प्रिया शाफ्ट की फीडिंग में नाथनगर ब्लॉक, बघौली, खलीलाबाद और सेमरियावां  ब्लॉक में कम प्रगति है। जिसमें सेमरियांवा की प्रगति सबसे खराब है। जिसकी वजह से वहां के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवृष्टि दिए जाने का निर्देश दिया। जबकि अन्य ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा। प्लान प्लश की फीडिंग में नाथनगर, बघौली और बेलहर ब्लॉक की प्रगति खराब होने की वजह से वहां के एडीओ पंचायत से जवाब तलब किए जाने का निर्देश दिया। इसी तरह वर्ष 2016-17 में बेलहर के बरडाड़, पौली के नकहा, खलीलाबाद के जंगलऊन और सेमरियांवा के कुसमैैनी में शवदाह गृह बनाया जाना है। वहां निर्माण कार्य की स्थिति और गुणवत्ता जांचने के साथ उसकी प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। ओडीएफ गांव की स्थिति जानी। अब तक 45 गांव ओडीएफ घोषित हो चुके है। जबकि मैपिंग नहीं हो पाने की वजह से आठ गांवों की फीडिंग नहीं हो पाई है। वैसे 53 गांव ओडीएफ हो चुके है। जबकि 87 नए गांव ओडीएफ के लिए तैयार हो चुके है। ब्लॉक कमेटी का अनुमोदन मंगाए जाने का निर्देश दिया गया है। जिससे जिले की कमेटी अपना अनुमोदन दे सकें और उन गांवों को भी ओडीएफ घोषित किया जाए। शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीआरओ ए पी त्रिपाठी, समन्वयक प्रदीप त्रिपाठी, गजानन पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें