फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी कॉलेज में चार से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 01 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीकाम, बीएससी एवं बीसीए में प्रवेश चार मई से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को कॉलेज में पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2023 के इंटरमीडिएट की परीक्षा में 45 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए विद्यार्थी अपने मूल प्रमाणपत्र एवं स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड के साथ प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए स्थान सीमित है।
अत: प्रवेश की प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में अध्ययनरत संस्थागत छात्राओं के लिए महिला छात्रावास की व्यवस्था है। वहां नियमानुसार प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण होती है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म तय है। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुक्रम में महाविद्यालय में अनेक रोजगार परक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम की कक्षाएं भी संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें