फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरे में मरीज, प्रशिक्षु कोई भी दवा पकड़ा दे रहे

Mon, 01 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के दवा काउंटर से अगर आप दवा ले रहे हैं तो उसे डॉक्टर को दिखा लें। वरना, गलत दवा मिल सकती है। दवा काउंटर पर तैनात प्रशिक्षु कर्मी डॉक्टरों की लिखी न देकर दूसरी दवा दे रहे हैं। मरीज जब दवा डॉक्टर को दिखा रहे हैं तो वे उसे बदलने के लिए भेज रहे हैं। इससे मरीजों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1300 के करीब मरीज आते हैं। अधिकतर मरीजों को डॉक्टर दवा लिखते हैं। काउंटर पर प्रशिक्षण ले रहे युवकों को दवा वितरण के लिए लगाया गया है। सोमवार को एक मरीज काउंटर से दवा लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने जब पर्ची देखी तो पता चला कि जो दवा उन्होंने लिखी थी, वह नहीं दी गई है। उसकी जगह दूसरी दवा दे दी गई है।
इसी तरह से अन्य चिकित्सकों के पास भी मामला आया। उसके बाद से दवा काउंटर पर हिदायत दी गई कि प्रशिक्षु दवा देने से पहले उसे फार्मासिस्ट को दिखा लें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दवा काउंटर पर प्रशिक्षु के तौर पर फार्मासिस्ट लगाए गए हैं। उने भेजने पर जितने मरीज दवा लेते हैं, उन्हें वे खुद चेक कराते हैं।
विज्ञापन


दवा काउंटर पर प्रशिक्षु युवकों को लगाया गया है। उन्हें हिदायत दी गई कि दवा न समझ में आए तो फार्मासिस्ट को दिखा लें। फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है। फार्मासिस्ट को हिदायत दी गई कि दवा को एक बार जरूर जांच कर लें। उसके बाद ही मरीजों को दें।
विज्ञापन

- डॉ महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें