दुघरा उर्फ खैरा गांव की अग्नि पीड़ितो के जले हुए झोपड़ी का आकलन करते तहसीलदार।संवाद
- कौलही गांव में सोमवार को भी आग लगने की थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कौलही गांव के साथ रविवार को कई गांव के किसानों की खेत में लगी आग की तबाही से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे, कि सोमवार को फिर कौलही गांव के पास झाड़ियों से धुआं निकलता देख गांव के लोग दहशत में आ गए। दमकल कर्मियों को सूचना देने के बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। गनीमत रही कि थोड़ी ही देर में आग बुझ गई।
सोमवार को दोपहर कौलही ही गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों से धुआं निकलता देख गांव के लोग दहशत में आ गए। शोर हुआ तो अगल-बगल गांव के लोग भी पहुंच गए। दमकल कर्मियों को सूचना देने के बाद लोग आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। इधर दमकल कर्मी भी तेज रफ्तार के साथ गांव पहुंचे, लेकिन रास्ते की जानकारी न होने की वजह से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
दमकल विभाग के लोग मौके पर पहुंचते, इसके पहले गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग लगने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।