फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डग्गामार व स्लीपर बसों पर प्रशासन का शिकंजा, दो बसें सीज

विज्ञापन
बस की जांच करते सीओ व एआरटीओ। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ पुलिस व परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो बसों को सीज किया गया, जबकि कई वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

जेडएफडी कार्यक्रम के अंतर्गत एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार तथा यातायात प्रभारी परमहंस की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज न मिलने और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो बसों को सीज कर दिया।
इसके अलावा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने तथा निर्धारित मानकों से अधिक धुआं छोड़ने वाली बसों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध वाहन संचालन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए औचक चेकिंग लगातार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें