फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अग्निकांड पर रोक के लिए प्रशासन ने किया अलर्ट

Tue, 07 Apr 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अग्निकांडों पर रोक लगाने के लिए डीएम ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों को अलर्ट करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गर्मी के मौसम एवं तेज पछुआ हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निकांड बढ़ जाते हैं। इससे घर, खेत, खलिहान एवं जान-माल की भारी क्षति होती है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से खेतों में डंठल (पराली) में आग न लगाने की अपील की। खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास लगभग 10×10 फीट तक साफ-सफाई रखें, जिससे फॉल्ट या तारों से निकलने वाली चिंगारी से फसल को नुकसान न हो। ढीले बिजली तारों की सूचना तत्काल बिजली निगम को दें और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए समय पर वायरिंग की मरम्मत कराएं। डीएम ने कहा कि जलती हुई माचिस, बीड़ी या सिगरेट को इधर-उधर न फेंकें। खाना बनाते समय ढीले-ढाले या पॉलिस्टर के कपड़े न पहनें, बल्कि सूती कपड़ों का प्रयोग करें। माचिस और लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें। रसोईघर में आग बुझाने के लिए बालू/मिट्टी एवं पानी की व्यवस्था अवश्य रखें। यदि रसोई फूस की हो तो दीवारों पर मिट्टी का लेप करें। गर्मी में सुबह 9 बजे से पूर्व एवं सायं 6 बजे के बाद ही भोजन बनाएं।

0


आपातकाल में इन नंबरों पर करें फोन

फायर ब्रिगेड–101/100, मुख्य अग्निशमन अधिकारी–9454418378, फायर स्टेशन रवींद्रनगर – 9454418801, तमकुहीराज –9454418805, खड्डा– 944418803, कप्तानगंज – 8299700618, बिजली निगम कंट्रोल रूम – 7054177824, जिलाधिकारी कंट्रोल रूम – 05564-240590, टोलफ्री – 1077 पर फोन कर आग बुझाने में मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें