फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दशहरा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, शहर के पेड़ों की हो रही छंटाई

Sat, 20 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल चौक के पास पेड़ों की छटाई करते मजदूर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान शहर में लोगों की भीड़ बढ़ेगी। साथ ही दुर्गा प्रतिमाएं की स्थापित होनी है। इसको ध्यान में रखकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए जहां पेड़ों की छंटाई की जा रही है, वहीं सड़क के गड्ढों को भरने के कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। 22 सितंबर से नवरात्र पर्व की शुरूआत होनी है। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होनी है और दो अक्तूबर को दशहरा है। इस दौरान लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिले, इसके लिए प्रशासन ने पेड़ों की डालियों की छंटाई करा रहा है।
इसके साथ ही शहर की प्रमुख सड़कें भी जर्जर हैं। इसमें विधियानी से रेलवे स्टेशन मार्ग, तितौवा मार्ग, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर रोड आदि शामिल हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आने-जाने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। प्रशासन इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी में है। ताकि त्योहारों में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के निवासी उमेश वर्मा, अजीत कुमार आदि ने कहा कि त्योहार की सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

कोट
शहर में बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है। जल्द ही सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराया जाएगा। इसके साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार भारती, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें