फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात

विज्ञापन
कुबेर स्थान मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर हो रही तैयारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक के लिए जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। सीओ धनघटा को मेंहदावल की भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
महा शिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद में शिवालयों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध पुलिस की तरफ से किया गया है। तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर कंट्रोल रूम स्थापित करके सुरक्षा प्रबंध को चौकस बनाया गया है। पुलिस टीम अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी। सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। कोतवाली खलीलाबाद के लिए तीन निरीक्षक, 17 एसआई, 69 हेड कांंस्टेबल, 22 महिला कांस्टेबल, दो ट्रैफिक पुलिस, दो क्यूआरटी, डेढ़ सेक्शन पीएससी और पांच होमगार्ड अतिरक्ति की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा दुधारा थाना पर एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, 20 हेड कांंस्टेबल, 5 महिला कांस्टेबल, 16 होमगार्ड, धनघटा थाना एक निरीक्षक, 15 एसआई, 47 हेड कांंस्टेबल, 8 महिला कांस्टेबल, दो ट्रैफिक पुलिस, डेढ़ सेक्शन पीएससी और 10 होमगार्ड, महुली थाना पर 6 एसआई, 16 हेड कांंस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल, 7 होमगार्ड, मेंहदावल थाना पर 10 एसआई, 20 हेड़ कांंस्टेबल, 4 महिला कांस्टेबल, 8 होमगार्ड, बखिरा थाना पर 7 एसआई, 24 हेड कांंस्टेबल, 5 महिला कांस्टेबल, 6 होमगार्ड, बेलहरकला थाना पर 6 एसआई, 16 हेड कांंस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल, 6 होमगार्ड और धर्मसिंहवा थाना पर 6 एसआई, 7 हेड कांस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल और चार होमगार्ड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। साथ ही विभागीय उच्चाधिकारी की बराबर मॉनिटरिंग करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी ) भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें