संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश को गोरखपुर मंडल का नया अपर आयुक्त बनाया गया है। वह अब गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। शासन द्वारा तबादला सूची के अनुसार एटा के अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश-3 को संतकबीरनगर का
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
जय प्रकाश अपने कार्यकाल के दौरान संतकबीरनगर में जनहित से जुड़े कार्यों और प्रशासनिक सक्रियता को लेकर काफी चर्चित रहे। राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों के त्वरित निस्तारण, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर उनकी कार्यशैली की आमजन और अधिकारियों के बीच सराहना होती रही।