फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा में एडीएम ने किया एमबीडी बांध का निरीक्षण

विज्ञापन
मेंहदावल में करमैनी-बेलौली बांध का निरीक्षण करते एडीएम। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
धनघटा। एडीएम चंद्रेश्वर सिंह ने सोमवार को सरयू नदी के तट पर स्थित एमबीडी बांध का निरीक्षण किया। बांध पर हुए रेनकट को भरने और पड़रिया गांव के पास हो रहे कटान को रोकने का आदेश ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए रामपुर मखदुमपुर, बहराडाडी बांध का निरीक्षण किया। मखदुमपुर गांव के पास बंधे पर हुए बड़े-बड़े रेनकट को तत्काल भरे जाने का आदेश दिया। पड़रिया गांव के समीप नदी के जरिये किए जा रहे कटान को रोकने के लिए उन्होंने कहा।
ग्राम समूह की सुरक्षा हेतु चलित नवीन बाढ़ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नदी द्वारा कहीं पर भी कटान किया जा रहा है तो इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ खंड द्वितीय के अधिकारी कर्मचारी बांध पर विशेष नजर रखें।
विज्ञापन

बांध कहीं पर भी जरा सी कमजोरी दिखाई दे तो उसकी मरम्मत तत्काल की जाए। रेनकट अभी तक भरे न जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर एसडीएम रविकांत चौबे, तहसीलदार राम जी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें