बिडहर घाट का निरीक्षण करते एडीएम और एएसपी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के मद्देनजर बिड़हरघाट का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्था चौक चौबंद करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दाैरान एडीएम ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला तथा जलस्तर के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए कदम उठाया जाना है। इसके मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मंदिर मेला प्रबंधन व संबंधित कर्मियों से वार्ता किया गया। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं सहित कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद