खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ठंड में असहायों को खोजते हुए एडीएम व अन्य । स्रोत - सूचना विभाग
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने बुधवार देर रात ठंड से बचाव के मद्देनजर अलाव आदि का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों मेहदावल बाईपास, रैन बसेरा बंजरिया, रेलवे स्टेशन खलीलाबाद में ठंड से बचाव के लिए असहायों व गरीबों को कंबल वितरित किया।
रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाते रहें तथा जनहित में रात्रि भ्रमण कर जायजा लेते रहें। भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती आदि उपस्थित रहे।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ठंड में असहायों को खोजते हुए एडीएम व अन्य । स्रोत - सूचना विभाग