फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे सभी विषयों के अतिरिक्त प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक सिर्फ मुख्य विषयों के ही अतिरिक्त प्रश्नपत्र रखे जाते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 18 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले में बनाए गए 94 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखा गया है। इस वर्ष पहली बार सभी विषयों के अतिरिक्त प्रश्नपत्र केंद्रों पर भेजे जाएंगे। अब तक सिर्फ मुख्य विषयों के अतिरिक्त प्रश्नपत्र ही रखे जाते थे।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54204 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनकी निगरानी के लिए तीन जोनल, 10 सेक्टर व 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सभी विषयों के अतिरिक्त प्रश्नपत्र रिजर्व रखना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त प्रश्नपत्रों का उपयोग आगामी वर्ष की प्री-बोर्ड परीक्षाओं में किया जाएगा। प्रश्नपत्रों और अन्य सामग्रियों के वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि प्रश्नपत्र ले जाने वाले हर वाहन की निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय टीम तैनात है। बोर्ड की ओर से प्राप्त करीब कॉपियों में से 90 प्रतिशत से अधिक कॉपियां केंद्रों तक पहुंच चुकी हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। हर केंद्र की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जहां भी कमियां है उसे दूर करने कराया जा रहा है। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें