संतकबीरनगर। एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. रामानंद ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी बघौली का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। एडी हेल्थ के निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
एडी हेल्थ सबसे पहले सीएचसी खलीलाबाद पहुंचे। वहां पर दवा काउंटर, ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, आॉपरेशन रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वार्ड में मरीजों से दवा आदि की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि दवा आदि मिल रही है। जिससे एडी हेल्थ संतुष्ट रहे। उन्होंने कहाकि किसी भी मरीज को बेवजह रेफर न करें। जहां तक संभव हो उसका इलाज करें।
इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी देखा और उसके बाद ओपीडी में जाकर चिकित्सकों से बातचीत की। उन्होंने एमसीएच विंग में भर्ती महिला तीमारदारों से बातचीत की। एडी हेल्थ ने सीएमएस को व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। एडी हेल्थ इसके बाद पीएचसी बघौली, सेमरियावां आदि अस्पतालों का निरीक्षण किया।