फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य की गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

Thu, 28 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बुधवार को महुली और बेलराई में मनरेगा और राजवित्त से बन रहे मनरेगा पार्क और खेल मैदान का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कार्य की गुणवत्ता में कमी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीडीओ विवेकानंद मिश्र सबसे पहले महुली- हरिहरपुर मार्ग पर स्थित पोखरे का निरीक्षण किया। बीडीओ ने मनरेगा टीए फूलचंद यादव और पंचायत सचिव अजीत शर्मा को निर्देशित किया कि पोखरे के उत्तर और दक्षिणी हिस्से को और चौड़ा कराए। चारों तरफ इंटरलाकिंग कराने, बेंच व पौधरोपण कराने को कहा। वहां से कुछ दूरी पर करीब सात एकड़ में बन रहे मनरेगा पार्क/खेल मैदान में पहुंचे। राजवित्त व मनरेगा से करीब 28 लाख लागत से बन रहे मनरेगा पार्क/ खेल मैदान की सुन्दरता से लेकर सीसी रोड व फ्लावर बेड, खेल का कोट आदि के निर्माण पर कर्मचारियों को निर्देश दिया। उसके उपरांत ग्राम पंचायत बेलराई में भी मनरेगा पार्क / खेल मैदान की जांच किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेश यादव, ग्राम प्रधान ग्रीश चंद चौधरी, सचिव अजीत शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, टीए अजय श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, ब्लाक टीए संजय पांडेय, जयंत, आत्मा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें