रोसया बाजार। पौली क्षेत्र के चकिया-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीरों काे आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण कराने की मांग की है।
चकिया बाजार से नरायनपुर जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन दिनों सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण संतराम, उमेश यादव, शंभू यादव, सूरज मन यादव, जियालाल, मुन्नीलाल, मोहम्मद ताहिर आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से नाली निर्माण के लिए कई बार लिखित व मौखिक मांग की गई, लेकिन अब तक नाली निर्माण नहीं कराया गया। बालू घाट नारायणपुर का मुख्य मार्ग तरह से टूट गया है। इससे बरसात का पानी सड़क पर एकत्र होता है। आने-जाने वाले दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। काफी समय से पानी इकट्ठा होने से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।