फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर की बैठक में अनुपस्थित 26 बीएलओ पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लाॅक सभागार में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 26 बीएलओ के अनुपस्थिति रहने पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। सुपरवाइजर को कार्रवाई का निर्देश देते हुए रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम सरकार के प्राथमिकताओं में से एक कार्यक्रम है। जिसका शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। जिसकी समीक्षा जरूरी है। उन्होंने सभी बीएलओ इस प्रक्रिया में जहां भी गलती हो, शाम तक सुधार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच सुपरवाइजर को सौंपी गई है। जो एसआईआर की रिपोर्ट को साफ सुथरा प्रस्तुत करेंगे। बैठक में खंड सहायक अधिकारी सतीश चंद्र कुशवाहा, एडीओ आईएसबी अभय सिंह के अलावा ग्राम पंचायत सचिव व बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें