संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। चौराहों पर चेकिंग के दौरान 107 शोहदों से माफीनामा भरवाया। 43 शोहदों पर कार्रवाई की।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने 22 स्थानों पर 316 व्यक्तियों को चेक किया। 300 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा। छह शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की। दुधारा पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने 7 शोहदों से माफीनामा भरवाया। महिला थाना पुलिस ने 15 शोहदों से माफीनामा भरवाया। धनघटा पुलिस ने 8 शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की। महुली पुलिस 15 शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की। मेंहदावल पुलिस ने चार शोहदों पर कार्रवाई की। बखिरा पुलिस ने 20 स्थानों पर 260 व्यक्तियों की जांच की। 200 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। 10 शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संवाद