तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढया में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। लेडुआ महुआ निवासी नजरूल हसन पुत्र मो. जुबेर ने तहरीर दी कि उसने ढोढ़या में जमीन बैनामा ली है। उसकी दीवार बन गई है। छह दिसंबर को लेडुआ महुआ निवासी एहसानुल्लाह अपने बेटे जुनेद, जावेद व मो अफरोज के साथ आए और दीवार गिरा दी। विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गाली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया है कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद