फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खिरकिया दुर्गा मंदिर परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई

Wed, 08 Apr 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खिरकिया दुर्गा मंदिर परिसर में अतिक्रमण किए दुकानों को हटवाने पहुंचे एसडीएम ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर बनाई गई 15 दुकानें हटा दी गईं।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष यादव की अगुवाई में नायब तहसीलदार राजेश कुमार, कानूनगो हरिशंकर सिंह और पुलिस बल की मौजूदगी में मंदिर परिसर से अवैध रूप से लगी 15 दुकानों को हटवाया दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें हटा लीं, जबकि कई दुकानों को प्रशासन ने हटवाया। मंदिर के मुख्य गेट के पास और पटरियों पर लगे फल व अन्य अस्थायी ठेलों को भी हटाया गया। एसडीएम ने कहा मंदिर परिसर में बेतरतीब ढंग से दुकानें लगने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रहीं थी। मंदिर के विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए करीब 15 दुकानों को हटवाया और बाकी दुकानदारों को समय रहते अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने चेताया कि तय समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें